See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-01-20 20:24:42

राष्ट्र चेतना मिशन के अध्यक्ष हेमन्त सिंह को गोरखपुर में मिला नेशनल आइकॉन अवॉर्ड

राष्ट्र चेतना मिशन के अध्यक्ष हेमन्त सिंह को गोरखपुर में मिला नेशनल आइकॉन अवॉर्ड

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। समाजसेवी संस्था राष्ट्र चेतना मिशन के अध्यक्ष हेमन्त सिंह को गोरखपुर में आयोजित एक भव्य समारोह में नेशनल आइकॉन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्होंने अपनी संस्था के कार्यकर्ताओं के निरंतर परिश्रम को समर्पित किया और आयोजनकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। 


स्वामी विवेकानंद जयन्ती के उपलक्ष्य में गोरखनाथ मन्दिर के निकट गीता मैरिज होम में आयोजित इस कार्यक्रम में महिला आयोग उत्तर प्रदेश की उपाध्यक्ष चारु चौधरी, पूर्व राज्यमंत्री पुष्पदंत जैन, वरिष्ठ समाजसेविका सुधा मोदी, और प्रख्यात ज्योतिषाचार्य पं. बृजेश पाण्डेय जैसे प्रमुख अतिथियों ने देशभर के समाजसेवियों को यह सम्मान प्रदान किया। 


कार्यक्रम में आयोजक युवा जनकल्याण समिति गोरखपुर के अध्यक्ष कुलदीप पाण्डेय ने हेमन्त सिंह के सेवा कार्यों का जिक्र करते हुए उन्हें फूलमाला, अंग वस्त्र, और प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। हेमन्त सिंह ने इस सम्मान को अपने सभी कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत का फल बताते हुए उनका धन्यवाद किया। 


इस अवसर पर राष्ट्र चेतना मिशन के व्यापार प्रकोष्ठ जिला संयोजक न्यू गुप्ता और आईटी एवं सोशल मीडिया संयोजक निशान्त जादौन भी उपस्थित रहे।