See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-01-20 20:23:53

प्रधानों के प्रतिनिधि मंडल ने नवनियुक्त जिला अधिकारी श्रुति शर्मा से की मुलाकात

प्रधानों के प्रतिनिधि मंडल ने नवनियुक्त जिला अधिकारी श्रुति शर्मा से की मुलाकात

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। जिला अध्यक्ष प्रधान चौधरी जगमाल सिंह मावई के नेतृत्व में जिला बुलंदशहर के प्रधानों का एक प्रतिनिधि मंडल आज नवनियुक्त जिला अधिकारी श्रीमती श्रुति शर्मा से मिला। इस अवसर पर प्रधानों ने पुष्प गुच्छ देकर जिलाधिकारी का स्वागत किया। साथ ही एसएसपी श्री श्लोक कुमार का भी स्वागत किया गया। 


प्रतिनिधि मंडल ने जिला अधिकारी से जिले में प्रधानों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की बात की और सुझाव दिया कि प्रत्येक माह एक बैठक आयोजित कर प्रधानों के साथ संवाद किया जाए, ताकि समस्याओं का त्वरित समाधान हो सके। 


इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष प्रियंक कौशिक, जिला उपाध्यक्ष बबलू, लाल सिंह, उदयवीर सिंह, नरेश कुमार, ओमवीर सिंह, तहसील अध्यक्ष विपिन जादौन, ब्लॉक महासचिव जसवंत भारती, ओमप्रकाश, आरिफ प्रधान और अरविंद सिंह सहित अन्य प्रधान साथी भी उपस्थित थे।