See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-01-20 20:20:07

मंडल अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह राघव ने अपरायुक्त अमित सिंह से की शिष्टाचार भेंट

मंडल अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह राघव ने अपरायुक्त अमित सिंह से की शिष्टाचार भेंट

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के मंडल अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह राघव ने आज अपरायुक्त मेरठ मंडल, अमित सिंह, से उनके कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने अपरायुक्त का स्वागत करते हुए उन्हें बुक भेंट की। साथ ही उन्होंने प्रशासनिक व्यवस्था और न्याय प्रणाली में सुधार के लिए अपनी बातें रखीं। 


ज्ञानेंद्र सिंह राघव ने कहा कि प्रशासन को अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को त्वरित और पारदर्शी न्याय दिलाने के लिए कदम उठाने चाहिए। उन्होंने विशेष रूप से बुलंदशहर में नागरिकों को न्याय दिलाने के लिए अदालतों और प्रशासनिक अधिकारियों से पारदर्शिता के साथ काम करने का आह्वान किया। 


इस पर अपरायुक्त अमित सिंह ने आश्वासन दिया कि वे शासन की प्राथमिकताओं को धरातल पर लागू करने के लिए पारदर्शिता के साथ कार्य करेंगे और अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को न्याय प्रदान करेंगे।