See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-01-20 19:51:25

"ऑपरेशन कन्विक्शन" के तहत दुष्कर्म आरोपी को 20 वर्ष का कठोर कारावास

"ऑपरेशन कन्विक्शन" के तहत दुष्कर्म आरोपी को 20 वर्ष का कठोर कारावास

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलन्दशहर (हितेश शर्मा)। बुलंदशहर पुलिस ने "ऑपरेशन कन्विक्शन" अभियान के तहत प्रभावी पैरवी करके दुष्कर्म के आरोपी को 20 वर्ष का कठोर कारावास और 45,000 रुपये का अर्थदण्ड दिलवाया।  


आरोपी परवेज, निवासी ग्राम मैना कलन्दरगढी, थाना खुर्जा नगर, ने 2023 में एक नाबालिग लड़की के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म किया था। इस घटना के बाद 02 दिसंबर 2023 को थाना खुर्जा नगर में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने 09 जनवरी 2024 को आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया।  


"ऑपरेशन कन्विक्शन" के तहत पुलिस महानिदेशक महोदय द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत बुलन्दशहर पुलिस ने इस मामले की प्रभावी पैरवी की। न्यायाधीश श्री तरुण कुमार सिंह ने दोषी पाए जाने पर आरोपी को 20 वर्ष की सजा और 45,000 रुपये का जुर्माना लगाया।  


इस कार्यवाही में अभियोजन पक्ष के अभियोजकों श्री सुनील कुमार, श्री वरुण कोशिक और श्री आशुतोष का योगदान सराहनीय रहा।