See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-01-20 19:45:48

रिटायर्ड पुलिस कर्मी ने कार से पप्पी को कुचला, गिरफ्तार

रिटायर्ड पुलिस कर्मी ने कार से पप्पी को कुचला, गिरफ्तार

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर। रिटायर्ड पुलिस कर्मी की ओर से एक पप्पी (कुत्ते के बच्चे) पर कार चढ़ाने की घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई। वीडियो में गंगानगर, कोतवाली देहात क्षेत्र का मामला सामने आया, जहां एक वैगनआर कार चालक ने पप्पी को न सिर्फ एक बार बल्कि चार बार कार के पहियों से कुचल दिया।  


सीसीटीवी फुटेज में घटना कैद होने के बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिससे व्यापक आक्रोश फैल गया। घटना की सूचना मिलते ही सीओ सिटी ऋजुल कुमार ने बताया कि रिटायर्ड पुलिस कर्मी सुखवीर सिंह के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।  


बताया गया कि यह घटना कार बैक करते समय हुई, और आरोपी पप्पी को कुचलने के बाद कार को घर के अंदर ले गया। इस अमानवीय कृत्य ने लोगों में आक्रोश पैदा कर दिया है।