See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-01-20 18:49:42

रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा वर्षगांठ पर रामायण पाठ और भंडारे का आयोजन

रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा वर्षगांठ पर रामायण पाठ और भंडारे का आयोजन

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

शिकारपुर (रिशू कुमार): नगर के प्राचीन शिव मंदिर, निकट भगत सिंह चौक, अयोध्या राम मंदिर में रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ के उपलक्ष्य में नौ दिवसीय रामायण पाठ और भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। महिलाओं ने इस आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लिया।  


श्री पंच दशनाम अखाड़ा क्षेत्र काशी के श्री दिगंबर गणेश आनंद गिरि महाराज के सानिध्य में रामायण पाठ का समापन हुआ। इसके उपरांत तीन दिवसीय विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।  


कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में अनुराग शर्मा, राधेश्याम गोले, राजवीर सिंह, चौधरी हरकेश सिंह, मनोज शर्मा, विजयपाल शर्मा, शिव शंकर, मोहित शर्मा, सोनू, सुरेश राठौर, मोना चौधरी, टीनू फौजी, पप्पू हलवाई, सुरेश आदि ने सक्रिय सहयोग किया।