See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-01-20 18:30:14

भारतीय किसान यूनियन मातृभूमि का गठन, चौधरी दानवीर सिंह बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

भारतीय किसान यूनियन मातृभूमि का गठन, चौधरी दानवीर सिंह बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस 

बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। आज, 20 जनवरी, को पूर्ण घोषित कार्यक्रम के तहत भारतीय किसान यूनियन मातृभूमि का गठन किया गया। इसमें सभी पदाधिकारियों की सहमति से चौधरी दानवीर सिंह (पूर्व प्रधान) को राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष दानवीर सिंह ने कहा कि संगठन किसानों की समस्याओं और उनके हितों को प्राथमिकता देगा।  


उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी यूनियन किसी भी प्रकार की टोल राजनीति से दूर रहेगी और किसानों के लिए हर जरूरी लड़ाई लड़ेगी। संगठन के सभी कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर संगठन का विस्तार करेंगे और समाजहित में कार्य करेंगे।  


इस मौके पर संरक्षक व राष्ट्रीय महामंत्री राशिद, प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि संगठन की नीतियां अन्य यूनियनों से अलग होंगी और मुख्य फोकस किसानों के हितों पर रहेगा।  


इस अवसर पर नवनियुक्त पदाधिकारियों में जिला अध्यक्ष काशीम अली, युवा मोर्चा अध्यक्ष जलाल भाटी, व्यापार अध्यक्ष फाजिल राजकुमार गिरी, राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन चौधरी, राष्ट्रीय संगठन मंत्री नरेश सिसोदिया, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजीव सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज सिंह, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष मीना ताई, राष्ट्रीय प्रभारी उषा राजपूत और राष्ट्रीय सचिव समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।