See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-01-20 18:29:23

पत्रकार संगठन ने की नवागत डीएम श्रुति शर्मा से मुलाकात

पत्रकारों की समस्याओं का होगा समुचित समाधान: डीएम श्रुति शर्मा

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

शिकारपुर: इंडियन कौंसिल ऑफ प्रेस के जिला अध्यक्ष दिनेश चंद्र शर्मा के नेतृत्व में संगठन से जुड़े पत्रकारों ने नवागत जिलाधिकारी श्रुति शर्मा से मुलाकात की। पत्रकारों ने बुके भेंट कर डीएम का स्वागत किया और अपनी समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपा।  


पत्रकार संगठन ने विभिन्न समस्याओं को डीएम के सामने रखा, जिन पर डीएम श्रुति शर्मा ने आश्वासन दिया कि सभी समस्याओं का शीघ्र और समुचित समाधान किया जाएगा। उन्होंने पत्रकारों का आभार व्यक्त करते हुए समस्याओं पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर त्वरित समाधान कराने की बात कही।  


इस मौके पर जिला अध्यक्ष दिनेश चंद्र शर्मा, जिला सलाहकार राजेंद्र अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुज कुमार शर्मा, विकास राघव, उपाध्यक्ष चंद्र पाल सिंह, रविंद्र प्रकाश गौड़, महामंत्री मनोज कुमार गोयल, तहसील अध्यक्ष (सदर) शमशाद अहमद, तहसील अध्यक्ष (खुर्जा) सहित कई पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।