See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-01-20 17:37:28

जनपद हापुड़ में किया किसान सेना (अ) ने अपना संगठन मजबूत

Dayanand Kumar


हापुड़, किसान सेना (अ) की जिला कार्यकारिणी की बैठक बुलंदशहर रोड पर स्थित वंश गार्डन में संपन्न हुई। जिसमें जनपद हापुड़ के जिलाध्यक्ष द्वारा जिला कार्यकारिणी के पदों की घोषणा की गई। जिसमें संगठन को मजबूत बनाने पर पूरा ज़ोर दिया गया। साथ ही जिलाध्यक्ष ने आवाहन किया कि सभी पदाधिकारी अपने संगठन को मजबूत बनाने का काम करेंगे। 

किसान सेना (अ) के जिलाध्यक्ष आबिद हुसैन बताया कि शमशाद अली को जिला प्रभारी, मोहम्मद अखलाख व मोहम्मद सुलेमान को जिला उपाध्यक्ष, मोहम्मद ताहिर व सोनू को महासचिव, मंसूर अली, मोहम्मद असलम, दानिश चौधरी, आमिर चौधरी को सचिव, मोहम्मद शकील, इमरान, परवेज़ अहमद को मंत्री, मोहम्मद मोहसिन को मीडिया प्रभारी, मौइन खान को संगठन मंत्री, हामिद खान कोषाध्यक्ष, रूहेल अहमद, इमरान, अभी यादव, हाजी हसिनुद्दीन, शेखर, सुरेन्द्र भाटी को जिला कार्यकारिणी सदस्य व शमशाद मलिक को नगराध्यक्ष पिलखुवा व गुलवीर व सोनू कुमार को नगर सचिव पिलखुवा, फैजान को ग्राम अध्यक्ष कुराना, मोहम्मद जैद को ग्राम उपाध्यक्ष कुराना, मोहम्मद दानिश को ग्राम महासचिव कुराना, महबूब आलम को ग्राम सचिव कुराना व दिलशाद अहमद को ग्राम अध्यक्ष हरसिंगपुर नियुक्त किया गया।

किसान सेना (अ) के जिलाध्यक्ष आबिद हुसैन ने इस मौके पर बताया कि सभी पदाधिकारी हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अवनीत पँवार के हाथ मजबूत करने का काम करेंगे और गरीब व असहाय लोगों की मदद करने का काम करेंगे। आबिद हुसैन ने बताया कि किसान सेना (अ) एक ऐसा संगठन है जो हमेशा से ही गरीब व असहाय लोगों कि लड़ाई लड़ता आ रहा है।