See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-01-20 17:33:44

जिलाधिकारी और एसएसपी ने समाधान दिवस में समस्याएं सुनीं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

जिलाधिकारी और एसएसपी ने समाधान दिवस में समस्याएं सुनीं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। आज दिनांक 20-01-2025 को जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री श्लोक कुमार ने सदर तहसील में "सम्पूर्ण समाधान दिवस" का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। कई शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी समस्याओं का समाधान पारदर्शी और प्रभावी तरीके से किया जाए। समाधान दिवस का उद्देश्य जनता की समस्याओं को प्राथमिकता से हल करना है, जिससे प्रशासन और जनता के बीच बेहतर संवाद स्थापित हो सके।