See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-01-20 08:03:00

उद्योग व्यापार मंडल ने सदर विधायक को सौंपा ज्ञापन

ज्ञापन में उद्यमियों और व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त की गई।

बुलंदशहर  उद्योग व्यापार मंडल के तत्वावधान में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सदर विधायक प्रदीप चौधरी के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में उद्यमियों और व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त की गई।  उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि उद्यमी और व्यापारी राज्य की आर्थिक रीढ़ हैं। वे रोजगार सृजन और राजस्व में अहम भूमिका निभाते हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल में व्यापारी पहले से अधिक सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। हालांकि, विभिन्न कारणों से जब भीड़ सड़कों पर उतरती है, तो व्यापारियों की संपत्ति और जान पर गंभीर खतरा उत्पन्न होता है। पुलिस बल अक्सर पर्याप्त नहीं होता, जिससे व्यापारियों को लूटपाट और हिंसा का सामना करना पड़ता है।  पीताम्बर शर्मा ने कहा कि संगठन द्वारा किए गए सर्वेक्षण में व्यापारियों ने अपनी सुरक्षा को लेकर गहरी चिंता जताई है। वे अपने व्यवसाय और घरों में सुरक्षित महसूस नहीं करते।  अमित सिंघल ने मांग की कि व्यापारियों और उद्यमियों को आत्मरक्षा के लिए शस्त्र लाइसेंस प्रदान किए जाएं। इससे न केवल वे सुरक्षित महसूस करेंगे, बल्कि राज्य में निवेश का माहौल भी बेहतर होगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि संगठन के माध्यम से प्रस्तुत सभी आवेदक योग्य और जिम्मेदार होंगे।  अजय अग्रवाल ने शस्त्र लाइसेंस के लिए एक स्पष्ट नीति बनाने की अपील की। उन्होंने प्राथमिकता के आधार पर निम्नलिखित वर्गों के लिए लाइसेंस जारी करने की सिफारिश की:  1. अति संवेदनशील क्षेत्रों में रहने वाले व्यापारी।  2. उच्च करदाताओं।  3. सामाजिक कार्यों में सक्रिय योगदान देने वाले।  इस नीति से व्यापारियों को सुरक्षा मिलेगी और राज्य के आर्थिक विकास को गति मिलेगी।  इस दौरान कौशल अग्रवाल, सजल अग्रवाल, आलोक परमार, अशोक गिरी, पवन तेवतिया, अजय वीर, राजेश गुप्ता और अमित कुमार सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित रहे।