See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-01-20 07:58:04

श्री हेल्थी विंग हॉस्पिटल ने लगाया निशुल्क हेल्थ चेकअप कैंप

इस कैंप में 500 मरीजों की मुफ्त जांच और दवाइयों का वितरण किया गया।

बुलन्दशहर (हितेश शर्मा)। आज बुलंदशहर के खुर्जा में नेहरूपुर चुंगी, चामुंडा मंदिर टंकी के पास श्री हेल्थी विंग हॉस्पिटल ने निशुल्क हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया। सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक चले इस कैंप में 500 मरीजों की मुफ्त जांच और दवाइयों का वितरण किया गया। सिकंदराबाद विधायक लक्ष्मी राज सिंह ने कैंप में पहुंचकर डॉक्टरों को बधाई दी और कहा कि श्री हेल्थी विंग हॉस्पिटल लगातार लोगों की सेवा में तत्पर रहता है। डॉ. पुलकित जैन और डॉ. श्रुति मोहन उमियाल जैन ने बताया कि यह कैंप हर महीने आयोजित किया जाता है, जिससे लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलती हैं।डॉ. ऋषि तोमर, डॉ. संगीता चौधरी, विनोद, दीपांशु लोधी, पूजा, इमरान, सी.पी. शर्मा, और सुमित सैनी सहित सभी डॉक्टरों को ग्रामीणों ने धन्यवाद दिया। उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कैंप स्वास्थ्य सेवाओं में बड़ी मदद करते हैं।