See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-01-20 07:57:10

भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति ने किया संगठन विस्तार

कार्यकर्ताओं ने भानु गुट छोड़कर भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति की सदस्यता ग्रहण की।

बुलंदशहर (हितेश शर्मा)।  गाजियाबाद के विजय नगर में भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भानु गुट छोड़कर भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति की सदस्यता ग्रहण की। राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह की अध्यक्षता में बैठक में संगठन के कई पदाधिकारियों को मनोनीत किया गया। प्रमुख नियुक्तियों में राष्ट्रीय महामंत्री विधि प्रकोष्ठ संजय कुमार, प्रदेश सचिव विजय सेन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पश्चिम उत्तर प्रदेश मनमोहन शर्मा, जिला अध्यक्ष शशांक सिंह शामिल रहे।  साथ ही राष्ट्रीय महासचिव प्रदीप कुमार चंदेल, राष्ट्रीय प्रवक्ता बीएल शर्मा, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बंटी सिंह लोधी, युवा जिला अध्यक्ष रोहित तोमर और मेरठ मंडल महासचिव कुलदीप शर्मा सहित कई अन्य पदाधिकारी बैठक में उपस्थित रहे।