See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-01-20 07:54:11

छतारी सड़क हादसे में घायल हुए सिपाही की हायर सेंटर ले जाते समय मौत

पोस्टमार्टम के बाद शव गांव में पहुंचा जहां आला अधिकारियों व नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

बुलंदशहर। एक सप्ताह पहले क्षेत्र में गश्त के दौरान कार की टक्कर से घायल हुए सिपाही की अस्पताल से हॉयर सेंटर ले जाते समय मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव में पहुंचा जहां आला अधिकारियों व नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। थाना प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि 13 जनवरी की रात सिपाही जितेंद्र सिंह व सिपाही गौरव कुमार फैंटम बाइक से क्षेत्र में गश्त के रहे थे। उसी समय खुर्जा छतारी मार्ग पर नगलिया मोड के समीप अनियंत्रित कार चालक ने टक्कर मार दी थी। हादसे में दोनों सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिनका उपचार अलीगढ़ के निजी अस्पताल में चल रहा था। शनिवार को परिजन सिपाही जितेंद्र कुमार को रेफर कराकर हायर सेंटर लेकर जा रहे थे तभी रास्ते में जितेंद्र की हालत खराब हो गई। हालत खराब होने पर परिजन उसे भरतपुर के अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जितेंद्र मूल रूप से गांव समरा थाना फतेहपुर सीकरी आगरा के रहने वाले थे। जितेंद्र कुमार वर्ष 2021 में पुलिस में भर्ती हुए थे। वह करीब तीन वर्ष से छतारी थाने में तैनात थे। जितेंद्र कुमार चार बहनों का अकेला भाई था। उसकी एक बेटी मिताली 1 वर्ष है। पत्नी ऊषा फौजदार, बुजुर्ग मां गोलमती देवी पिता रघुबीर सिंह का रो- रोकर बुरा हाल हो गया। इकलौते बेटे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया। अंतिम संस्कार के दौरान किरावली के एसडीएम०,एसीपी०, तहसीलदार, थाना छतारी प्रभारी संदीप कुमार व विधायक फतेहपुर सीकरी चौधरी बाबूलाल आदि मौजूद रहे।