See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-01-20 07:53:27

पुलिस की कार्यवाही के डर से पुराने मामले में तीन दबंग जमानत तुड़वाकर जेल हुए रवाना

योगी सरकार की दबंगो में दहशत कायम !

बुलंदशहर। सिकंदराबाद नगर के मोहल्ला गद्दीवाड़ा में पथराव, फायरिंग प्रकरण में पुलिस कार्रवाई के डर से आरोपियों में खौफ दिखाई दे रहा है। प्रकरण में नामजद आरोपी एक पक्ष के लोग पुराने किसी मामले में जमानत तुड़वाकर जेल पहुंच गए हैं। विगत दिनों नगर के मोहल्ला गद्दीवाडा में पुरानी रंजिश को लेकर पूर्व चेयरमैन भोलू उर्फ इरशाद और जन्नैल गाजी पक्ष के लोगों में पथराव व फायरिंग हो गई थी। मामले में पुलिस ने भोलू उर्फ इरशाद, सुहाना, दूसरे पक्ष के जन्नैल गाजी, तबस्सुम समेत अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। जिसमें पुलिस ने आरोपी भोलू उर्फ इरशाद, सुहाना, जन्नैल गाजी, तबस्सुम को गिरफ्तार कर बृहस्पतिवार को जेल भेज दिया था। वहीं फरार आरोपी अयान को बृहस्पतिवार की रात में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया था। वह पैर में गोली लगने से घायल हो गया था। प्रकरण में पुलिस की सख्ती के चलते आरोपियों में पुलिस का खौफ व्याप्त है। पुलिस ने बताया कि आरोपी जन्नैल गाजी पक्ष के बब्बू, राजू, शान किसी अन्य मामले में अपनी जमानत तुड़वाकर जेल चले गए हैं। जबकि उक्त तीनों लोगों को पथराव, फायरिंग प्रकरण में अभी तक आरोपी नहीं बनाया गया था। वहीं सीओ० पूर्णिमा सिंंह ने बताया कि जो आरोपी जमानत तुड़वाकर जेल गए हैं। वह बीते दिनों हुए विवाद में शामिल रहे हैं या नहीं इसकी जांच की जा रही है। यदि वह भी शामिल थे तो उनका नाम भी तरमीम कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।