See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-01-20 07:44:50

मिशन शक्ति अभियान में महिलाओं को सुरक्षा, स्वावलंबन, और आत्मरक्षा हेतु जागरूक किया गया

जनपद के विभिन्न थानों की मिशन शक्ति/एंटी रोमियो पुलिस टीम ने क्षेत्र में अभियान चलाया।

बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक करने हेतु मिशन शक्ति अभियान (फेज-05) के तहत आज दिनांक 19-01-2025 को जनपद के विभिन्न थानों की मिशन शक्ति/एंटी रोमियो पुलिस टीम ने क्षेत्र में अभियान चलाया। इस अभियान के अंतर्गत बालिकाओं एवं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने, नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए प्रेरित किया गया। टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक करते हुए उन्हें विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी दी, जिनमें महिला हेल्प डेस्क, एंटी रोमियो स्क्वायड, यूपी-112, वूमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, साइबर क्राइम हेल्पलाइन-1930, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076, और एंबुलेंस-102 शामिल हैं।  साथ ही, आत्मरक्षा के टिप्स, गुड टच और बैड टच के अंतर, और आपात स्थिति में क्या करना चाहिए, इस पर भी विशेष जानकारी दी गई। बाल श्रम उन्मूलन और साइबर सुरक्षा से संबंधित विषयों पर भी चर्चा की गई। अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सशक्त और सुरक्षित महसूस कराना है, ताकि समाज में घटित अपराधों पर प्रभावी रोकथाम लगाई जा सके।