See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-01-20 07:43:30

कार सवार लुटेरों से अरनिया पुलिस और स्वाट टीम की मुठभेड़, 2 घायल समेत 3 गिरफ्तार, लूटी गई कार व हथियार बरामद

बदमाशों की गिरफ्तारी के बाद, उनके कब्जे से कई महत्वपूर्ण चीजें बरामद की गईं

बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। जनपद में अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत दिनांक 18/19 जनवरी 2025 की रात थाना अरनिया पुलिस और स्वाट टीम द्वारा क्षेत्र में संदिग्ध वाहन और व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान एक सफेद रंग की संदिग्ध कार दिखाई दी, जिसे पुलिस ने रोकने का प्रयास किया, लेकिन कार चालक ने गाड़ी को तेज़ी से घुमा कर अलीगढ़ की ओर भागने की कोशिश की। पुलिस टीम द्वारा पीछा किया गया और अंततः रास्ता बंद होने के कारण बदमाशों को पकड़ा गया। बदमाशों ने पुलिस टीम से घिरते हुए जान से मारने की नियत से पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसे आत्मरक्षार्थ पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। इस दौरान दो बदमाशों, रमन पाठक और आकाश गिरी को गोली लगने से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।  बदमाशों की गिरफ्तारी के बाद, उनके कब्जे से कई महत्वपूर्ण चीजें बरामद की गईं, जिनमें दो अवैध तमंचे, कारतूस, चाकू, लूटी गई कार, मोबाइल, कैंची और ब्लेड शामिल थे। इस दौरान 3000 रुपये नकद भी बरामद किए गए।  इन शातिर अपराधियों ने 16 जनवरी 2025 को थाना अरनिया क्षेत्र में एक व्यक्ति से वैगनार कार और मोबाइल लूटने की घटना को अंजाम दिया था। इस संबंध में थाना अरनिया पर मामला दर्ज किया गया था। गिरफ्तार अभियुक्तों में रमन पाठक (पुत्र चेतन हरि, ग्राम नंगला ओझा, थाना चंदपा, जनपद हाथरस), आकाश गिरी (पुत्र अजय गिरी, ग्राम पकड़ी गोसाईं, थाना पटहेरवा, जनपद कुशीनगर), और शिवम सिंह (पुत्र किशन सिंह, ग्राम लेहा बाजिदपुर, थाना सिकन्द्राराऊ, जनपद हाथरस) शामिल हैं। इन अभियुक्तों के खिलाफ थाना अरनिया पर मुअसं-19/25 धारा 109 बीएनएस और 3/4/25/27 आयुध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया जारी है। गिरफ्तारी एवं बरामदगी टीम में थाना अरनिया पुलिस टीम से श्री पम्मी चौधरी (थाना प्रभारी), उ0नि0 सौरभ कुमार, उ0नि0 नवनीत कुमार, है0का0 सूबेराम नागर, का0 ललित कुमार, का0 मोहित बैसला, का0 कुलदीप कुमार, का0 विष्णु चौधरी, का0 जितेन्द्र कुमार और स्वाट टीम देहात से उ0नि0 श्री लोकेश अग्निहोत्री, है0का0 487 नेत्रपाल राणा, है0का0 700 नितिन कुमार, है0का0 1278 कुलदीप सिंह, है0का0 685 अरूण कुमार, का0 2505 मनीष कुमार, कां0 1480 आकाश कुमार, कां0 1821 विपिन कसाना, कां0 76 अजय सोलंकी रहे। इस गिरफ्तारी से पुलिस ने एक बड़ी लूटपाट की साजिश को नाकाम किया और इन अपराधियों को सलाखों के पीछे डालने में सफलता पाई।