See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2024-11-23 11:15:55

समाजवादी पार्टी के पदाधिकारीगण द्वारा नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित करके उनको भावभिन्न श्रद्धांजलि अर्पित की

समाजवादी पार्टी के संस्थापक श्रद्धेय नेताजी मुलायम सिंह यादव की जयंती का आयोजन किया गया

हापुड़।  शुक्रवार को समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय हापुड़ पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री सांसद  अखिलेश यादव  के निर्देश पर जिलाध्यक्ष आनंद गुर्जर के द्वारा समाजवादी पार्टी के संस्थापक श्रद्धेय नेताजी  मुलायम सिंह यादव  की जयंती का आयोजन किया गया इस अवसर पर  नेता जी को सभी ने नाम आंखों से याद किया व नेताजी के चित्र पर सर्वप्रथम  जिला अध्यक्ष  के द्वारा माल्यार्पण किया गया व सभी समाजवादी पार्टी के पदाधिकारीगण द्वारा नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित करके उनको भावभिन्न श्रद्धांजलि अर्पित की गई सभी ने नेताजी को  याद किया इस अवसर पर हवन का आयोजन भी  नेता जी की आत्मा की शांति के लिए किया गया व सभी को प्रसाद का वितरण किया गया इस अवसर पर फल का वितरण भी प्रसाद स्वरूप में बांटा गया जिला अध्यक्ष  ने बताया श्रद्धेय नेताजी मुलायम सिंह यादव  को धरतीपुत्र के नाम से हमेशा याद किए जाएंगे नेताजी गरीबों के मसीहा थे उन्होंने गरीबों के लिए पिछड़ों के लिए अल्पसंख्यकों के लिए अनेकों अनेक  कार्य किये जो हमेशा याद किए जाएंगे नेताजी ने मुख्यमंत्री रहते हुए अनेकों बार गरीब किसानों के कर्ज को माफ किया और हमेशा किसान हित में कार्य किया लेकिन आज की सरकार किसान विरोधी सरकार है नेताजी राजनीति में चरखा दावा के लिए हमेशा याद किए जाएंगे समाजवादी नेता राममनोहर लोहिया के विचारों से प्रभावित होकर राजनीति में आए. 1967 में सोशलिस्ट पार्टी के टिकट पर पहला चुनाव जीता और सबसे कम उम्र में विधायक बनकर राजनीतिक करियर शुरू किया.उन्होंने भारतीय राजनीति में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका के माध्यम से देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री रहे, इसके साथ ही आठ बार विधायक और सात बार सांसद बने बतौर रक्षा मंत्री उन्होंने बहुत अहम फैसला लिया था शहीद जवानों का पार्थिव शरीर घर पहुंचाने का आदेश : मुलायम सिंह यादव के रक्षामंत्री बनने से पहले सेना के लिए अलग नियम था। जब भी सेना का कोई जवान शहीद होता था, तो उसका पार्थिव शरीर उसके घर नहीं पहुंचाया जाता था। शरीर का अंतिम संस्कार सेना के जवान खुद करते थे और आखिर में जवान के घर उसकी एक टोपी भेज दी जाती थी। नेताजी मुलायम सिंह यादव ने रक्षामंत्री बनने के बाद सबसे पहले इसी को लेकर फैसला लिया। उन्होंने कानून बनाया कि जब भी कोई जवान शहीद होगा तो उसका पार्थिव शरीर पूरे सम्मान के साथ उसके घर ले जाया जाएगा। डीएम और एसएसपी शहीद जवान के पार्थिव शरीर के साथ उसके घर जाएंगे। नेताजी मुलायम सिंह यादव ने हमेशा भारत के लिए पाकिस्तान से बड़ा दुश्मन चीन को बताया। खुले मंच से व चीन की खिलाफत करते रहे। उन्होंने कहा कि अगर भारत को आगे बढ़ना है तो उसे चीन के मुकाबले मजबूत होना पड़ेगा। पाकिस्तान असल में भारत का दुश्मन नहीं है। इसी नीति के तहत रक्षामंत्री रहते हुए उन्होंने काम भी किया। कहा जाता है कि नेताजी के रक्षामंत्री रहते हुए बॉर्डर पर भारतीय सेना ने चीन को चार किलोमीटर पीछे ढकेल दिया था। माननीय नेता जी को  पद्मविभूषण से सम्मानित किया गया जिसको  राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव  के द्वारा महामहिम राष्ट्रपति के द्वारा लिया गया इस अवसर पर  जिला अध्यक्ष आनंद गुर्जर, पूर्व मंत्री भूषण त्यागी ,  पूर्व जिला अध्यक्ष तेजपाल प्रमुख, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रविंद्र चौधरी, संजय सिंह यादव, अयूब सिद्दीकी, रेशमा यादव, मनजीत चौधरी, मोहम्मद बिलाल, दीपिका चुंग यशी यादव, संगीता, सुहेल कुरेशी, इमामुद्दीन मौसम, वसीम मेवाती, रोहित जाटव, पवन चुंग संजय अग्रवाल, पुरुषोत्तम वर्मा, प्रीति रानी, गौरव गोयल, रविंद्र यादव, नरेश त्यागी, आसिफ सिद्दीकी, श्याम सुंदर भुर्जी, धीरज यादव, अख्तर मालिक, चांद खान, मीनू शर्मा, सुषमा, उमर दराज भाटी, इकबाल कुरैशी, सीमा तनेजा, अफसर सिद्दीकी, पीयूष, माधव शर्मा, आजाद अल्वी, आदि लोग मौजूद रहे।