See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-01-18 02:43:48

19 जनवरी को होगा मन की बात का कार्यक्रम, राजीव सैनी :-

26 जनवरी को गणतंत्र दिवस होने के कारण मन की बात का कार्यक्रम इस बार 19 जनवरी दिन रविवार को होगा।

गुलावठी। भाजपा के मण्डल अध्यक्ष राजीव सैनी ने बताया कि 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस होने के कारण मन की बात का कार्यक्रम इस बार 19 जनवरी दिन रविवार को होगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ के कार्यक्रम के फोटो सरल ऐप पर अपलोड होने हैं, उन्होंने सभी कार्यकर्ताओ से अनुरोध किया कि कार्यक्रम के फोटो अवश्य लें और सरल ऐप पर अपलोड करें। यदि किसी की कोई समस्या हो तो फोन कर पूछ सकते हैं। मन की बात का कार्यक्रम प्रत्येक बूथ पर होना है। बता दें कि मन की बात का कार्यक्रम हर बार माह के अंतिम रविवार को होता है, लेकिन इस बार मन की बात का कार्यक्रम माह का अंतिम रविवार 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस) होने के कारण 19 जनवरी को प्रातः 11 बजे  बजे से 11.30  तक चलेगा। सभी कार्यकर्ता बंधु इस कार्यक्रम में सम्मिलित हो।