See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-01-18 02:40:18

एलायंस क्लब गौरव ने एकेपी डिग्री कॉलेज में वाटर कूलर किया भेंट

आर्य कन्या डिग्री कॉलेज में वाटर कूलर प्रदान करते हुए उसका शुभारंभ डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अजय बंसल ने फीता काटकर किया।

हापुड़।  एलायंस क्लब गौरव के तत्वावधान में स्वर्ग आश्रम रोड पर स्थित आर्य कन्या डिग्री कॉलेज में वाटर कूलर प्रदान करते हुए उसका शुभारंभ डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अजय बंसल ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम संयोजक पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डा आराधना बाजपेई ने कहा कि बालिकाएं नए भारत का भविष्य हैं। गर्मी के असहनीय मौसम में शीतल और शुद्ध जल  मन को तृप्त करता है एवं शारीरिक बीमारियों से व्यक्ति को निजात दिलाता है। इसी उद्देश्य से संस्था ने विद्यालय को वाटर कूलर भेंट किया है। मुख्य अतिथि  डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अजय बंसल ने कहा कि एलायंस क्लब इस प्रकार के सेवा कार्यों से संस्था के गौरव में वृद्धि कर रहा  है। विशिष्ट अतिथि पूर्व  इंटरनेशनल एडवाइजर डा अनिल बाजपेई ने कहा कि  विद्यार्थी ही आने वाली पीढ़ी का प्रतिनिधित्व करते हैं। उनका विकास और उनकी शिक्षा भविष्य के समाज,अर्थव्यवस्था,और राजनीति को प्रभावित करती हैं संस्था की अध्यक्ष मधु अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष पारुल अग्रवाल ने कहा कि विद्यालय में वाटर कूलर द्वारा जल सेवा प्रदान करके संस्था एक आत्म संतुष्टि  की अनुभूति कर रही है। संस्था इस तरह के सेवा कार्य निरंतर करती रहेगी। पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर सिमरन गोयल ने कहा कि संस्था सेवा ही जीवन सेवा ही उद्देश्य को चरितार्थ कर रही है। वरिष्ठ अधिकारी रेखा सिंह ने पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया अर्चना कंसल अनीता गुप्ता,एवं सुनीता शर्मा ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम के अंत में डिग्री कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ साधना तोमर ने संस्था का आभार जताते हुए कहा कि एलायंस क्लब हापुड़ गौरव सचमुच में सेवा के कार्यों को करते हुए संस्था के लक्ष्य को प्राप्त कर रहा है। उनके द्वारा प्रदत्त वाटर कूलर छात्राओं को न केवल सुविधा प्रदत्त करेगा अपितु शिक्षा के अनुकूल वातावरण बनाने में भी वृद्धि करेगा। इस अवसर पर अजय बंसल,डा अनिल बाजपेई, डा आराधना बाजपेई,मधु गर्ग,पारुल अग्रवाल,अनीता गुप्ता,अर्चना कंसल,सिमरन गोयल,रेखा सिंह, बीना वर्मा,सुनीता शर्मा,रजनी बंसल, डा साधना तोमर,डा जया शर्मा,अरुणा शर्मा,आभा शुक्ला,डा सरोज तनहा हर्षित,एवं अमित शर्मा उपस्थित रहे।