See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-01-18 02:18:44

साइबर अपराध की घटना होने पर तत्काल अपने निकटतम थाने पर जाकर शिकायत दर्ज कराएं।

छात्र/छात्राओ को साइबर अपराध से बचाव हेतु जागरूक किया गया

बुलंदशहर । शुक्रवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलन्दशहर श्लोक कुमार के निर्देशानुसार साइबर क्राइम पुलिस थाने की टीम द्वारा सेठ मंगलसेन डिग्री कालेज छतारी जनपद बुलन्दशहर में छात्र/छात्राओ को साइबर अपराध से बचाव हेतु जागरूक किया गया तथा बताया गया कि वर्तामान समय में किस-किस तरह के साइबर अपराध प्रचलित है एवं साइबर अपराधी किस तरीके से आम जन-मानस को अपना शिकार बनाते है। इन सभी साइबर अपराधो से बचाव के विषय में विस्तृत जनकारी दी गयी। सभी को बताया गया कि जनपद के सभी थानों पर साइबर हैल्प डेस्क का गठन किया गया है। साइबर अपराध की घटना होने पर तत्काल अपने निकटतम थाने पर जाकर शिकायत दर्ज करायी जा सकती है।