See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-01-18 02:11:53

डीएम का स्थानांतरण होने पर कलेक्ट्रेट कर्मचारियों व अधिकारियों द्वारा विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर समस्त कर्मचारियों व अधिकारियों द्वारा जिलाधिकारी के साथ किए गए कार्य के अनुभवों को साझा कर विचार व्यक्त किए गए।

बुलंदशहर। जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह का जनपद बुलन्दशहर से जनपद मथुरा में स्थानांतरण होने पर कलेक्ट्रेट सभागार में कलेक्ट्रेट कर्मचारियों व अधिकारियों द्वारा विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समस्त कर्मचारियों व अधिकारियों द्वारा जिलाधिकारी के साथ किए गए कार्य के अनुभवों को साझा कर विचार व्यक्त किए गए। समारोह में जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह ने उपस्थित समस्त कर्मचारियों व अधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि जनपद के समस्त कर्मचारियों व अधिकारियों की टीम द्वारा मेरे साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम किया मेरा पूरा परिवार की तरह सहयोग किया और उन्होंने जनपद वासियों की सराहना करते हुए कहा कि जनपद वासी बहुत अच्छे हैं, जनपद में गंगा जमुना तहजीब की तरह लोग निवास करते हैं। जनपद वासियों का उन्होंने धन्यवाद करते हुए कहा कि जनपदवासियों का मुझे परिवार की तरह पूरा सहयोग मिला। जनपद वासियों व कर्मचारियों एवं अधिकारियों की टीम द्वारा मिले सहयोग के लिए समस्त जनपद वासियों व कर्मचारियों एवं अधिकारियों का मैं आभार व्यक्त करता हूं।इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि/रा) अभिषेक सिंह, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) डा0 प्रशान्त कुमार सहित समस्त कलेक्ट्रेट के कर्मचारी व अधिकारीगण उपस्थित रहे।