See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-01-18 02:10:26

श्रीमद् भागवत:- राजा हरिश्चंद्र की सुनाई कथा

श्रद्धालुओं ने कथा का श्रवण कर भावविभोर होकर भजन-कीर्तन में भाग लिया।

खानपुर। क्षेत्र के गिनौरा नंगली गांव में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में पांचवें दिन राजा हरिश्चंद्र की कथा ने श्रद्धालुओं को प्रभावित किया। कथावाचक सीमा साध्वी दुबे ने बताया कि राजा हरिश्चंद्र ने सत्य और धर्म के मार्ग पर चलते हुए अपना राज्य धन और यहां तक कि परिवार भी त्याग दिया लेकिन सत्य से कभी विचलित नहीं हुए। उनके जीवन का यह प्रेरणादायक प्रसंग उपस्थित श्रद्धालुओं के लिए एक मार्गदर्शक के रूप में प्रस्तुत किया गया। श्रद्धालुओं ने कथा का श्रवण कर भावविभोर होकर भजन-कीर्तन में भाग लिया। कथावाचक ने बताया कि कथा का उद्देश्य समाज में सत्य धर्म और मानवता का संदेश फैलाना है। इस दौरान ठा० शिवकुमार गौड़, राजेश शर्मा, नरेश राघव, सुखवीर शर्मा, चेतन शर्मा, कालीचरण सिंह, अमित कुमार, संगीता शर्मा, सपना देवी आदि लोग मौजूद रहे।