See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-01-17 19:34:54

ग्राम कमई में मकर संक्रांति उत्सव पर संघ ने सामाजिक समरसता और एकता का संदेश दिया।

लक्ष्मीनारायण मंदिर में मंगलवार को मकर संक्रांति का विशेष उत्सव मनाया

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा ग्राम कमई के लक्ष्मीनारायण मंदिर में मंगलवार को मकर संक्रांति का विशेष उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता मथुरा विभाग बौद्धिक प्रमुख उपेंद्र जी ने कहा कि संघ में कुल छह प्रमुख उत्सव मनाए जाते हैं, जिनमें मकर संक्रांति भी शामिल है। उन्होंने बताया कि इस दिन सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता है, जो ज्योतिषीय और सांस्कृतिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कुंभ के बारे में भी चर्चा करते हुए कहा कि यह कुंभ महाकुंभ है, जो 140 वर्षों में एक बार आता है।



कार्यक्रम की शुरुआत संघ प्रार्थना से हुई, जिसके बाद सामाजिक समरसता का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत करते हुए हजारों स्वयंसेवकों और समाज के लोगों ने साथ बैठकर खिचड़ी का प्रसाद ग्रहण किया।

इस कार्यक्रम में नंदगांव खंड संघचालक नरेंद्र जी, पूर्व स्वयंसेवक एवं नंदगांव खंड के पूर्व कार्यवाह गोपाल प्रसाद जी, नंदगांव खंड प्रचारक गोपाल जी, बरसाना नगर शारीरिक प्रमुख रजत जी, नंदगांव खंड के बौद्धिक प्रमुख रमाकांत जी, शाखा कार्यवाह मुकेश जी, बजरंग दल गोपाल जी, मंडल अध्यक्ष सूरजपाल जी, चंद्रपाल जी समेत कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सामाजिक समरसता और एकता का संदेश दिया गया।