See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-01-17 08:52:40

अरविंदर सिंह लवली नें भरा गांधीनगर से नामांकन पत्र

गांधी नगर की गलियां जोश और उत्साह से गूंज उठीं।

नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री अरविंदर सिंह लवली नें सैकडो समर्थकों की मौजूदगी में अपना नामंकन पत्र भरा। गुरुवार को गांधी नगर की गलियां जोश और उत्साह से गूंज उठीं। अरविंदर सिंह लवली के समर्थन में जनता का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह 11:00 बजे उन्होंने गीता कॉलोनी एसडीएम ऑफिस में अपने नामांकन पत्र भरे। इस अवसर पर पूर्वी दिल्ली सांसद और केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा, निगम पार्षद नीलम चौधरी, निगम पार्षद प्रिया कंबोज, पूर्व विधायक नसीब सिंह, और पूर्व निगम पार्षद सुरेंद्र शर्मा, जितेंद्र कुमार, रोमेश गुप्ता, शम्मी कपूर, भरत भदौरिया के साथ मंडल अध्यक्ष सचिन चौहान, पूजा शर्मा और हरविंद्र शर्मा उपस्थित रहे। लोगो को संबोधित करते हुए अरविंदर सिंह लवली ने कहा, दिल्ली को बहाने नहीं, बदलाव चाहिए। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया और जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की।