See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-01-17 07:49:02

अखिल भारतीय लोधी राजपूत कल्याण महासभा के राष्ट्रीय संरक्षक को चांदी का मुकुट पहनाकर किया जोशीला स्वागत।

भाजपा विधायक सहित लोधी समाज एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने चांदी का मुकुट गुलदस्ता भेंट कर जोशीला स्वागत किया गया।

बुलंदशहर  रामघाट बुलंदशहर नरौरा में अखिल भारतीय लोधी राजपूत कल्याण महासभा द्वारा एटा पूर्व भाजपा सांसद राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया को राष्ट्रीय संरक्षक एवं साहब सिंह राजपूत को प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने के बाद नरौरा में प्रथम बार आगमन पर भाजपा विधायक सहित लोधी समाज एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने चांदी का मुकुट गुलदस्ता भेंट कर जोशीला स्वागत किया गया। आपको बता दें एटा के पूर्व भाजपा सांसद राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया को अखिल भारतीय लोधी राजपूत कल्याण महासभा द्वारा राष्ट्रीय संरक्षक एवं प्रदेश अध्यक्ष साहब सिंह राजपूत को बनाये जाने पर डिबाई विधानसभा क्षेत्र के नरौरा में प्रथम बार आगमन पर राजश्री फार्म हाउस में अखिल भारतीय लोधी राजपूत कल्याण महासभा के कोषाध्यक्ष एवं भाजपा विधायक चन्द्रपाल सिंह लोधी ने चांदी का मुकुट पहनाकर तथा उनके भाई चरण सिंह व केसरी सिंह ने गुलदस्ता भेंटकर तथा पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सत्यवीर सिंह यादव ने फूल माला पहनाकर अन्य लोगों ने उनका जोशीला स्वागत कर बधाई दी। वहीं राजू भैया ने सभी शुभ चिंतकों से मिलकर बड़े खुश नजर आए और कार्यकर्ताओं का हाल-चाल पूछा इस मौके पर विधायक चंद्रपाल सिंहलोधी मलखान सिंह किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष केसरी सिंह लोधी चरणसिंह लोधी पूर्व जिला पंचायत सदस्य कल्याण सिंह सत्यवीरसिंह यादव राजवीर सिंह एडवोकेट अनार सिंह राजपूत ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डिबाई भोला भैया पिंटू लोधी मंडल अध्यक्ष दानपुर मुकेश मंडल अध्यक्ष ग्रामीण वीरपाल सिंह प्रधान अंकुर लोधी मयंक वार्ष्णेय सचिन बजरंगी अजयपाल सिंह लोधी वीनेश लोधी महेश लोधी नंदन पहलवान रूपेंद्र सिंह किताब सिंह यादव आदि ग्राम प्रधान व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।