See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-01-16 09:28:14

जनजातीय जीवन थीम पर आधारित चित्रकला प्रतियोगिता के परिणामों की गई घोषणा

देवनागरी स्नातकोत्तर महाविद्यालय जनजातीय जीवन थीम पर आधारित चित्रकला प्रतियोगिता के परिणामों की घोषणा हुई।

गुलावठी ! देवनागरी स्नातकोत्तर महाविद्यालय  जनजातीय जीवन थीम पर आधारित चित्रकला प्रतियोगिता के परिणामों की घोषणा हुई। इस प्रतियोगिता में बी.ए. द्वितीय वर्ष की छात्रा खुशबू वर्मा को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। खुशबू वर्मा ने जनजातीय कामकाजी स्त्री का सजीव चित्रण किया। दूसरे स्थान पर कनिका सोलंकी रहीं। उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा का चित्र बनाया। उल्लेखनीय कि वर्तमान वर्ष को शासन की ओर से जनजातीय गौरव वर्ष के रूप में घोषित किया गया है जिसके तहत प्रति माहवार विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन महाविद्यालय में किया जा रहा है। इस अवसर पर प्राचार्य प्रोफेसर योगेश कुमार त्यागी ने कहा कि अन्य विद्यार्थियों को विजेता प्रेरणा देनी चाहिए। सांस्कृतिक परिषद प्रभारी डॉ. पुष्पेन्द्र मिश्र ने कहा कि जनजातीय चित्रकला के बाद जनजातीय कविता तथा जनजातीय साहित्यकार एवं जनजातीय कहानी विषयक प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाएगा। इस अवसर पर अतुल तोमर, पीयूष त्रिपाठी हरिदत्त शर्मा, डाॅ. संदीप कुमार सिंह, भवनीत सिंह बत्रा, नवीन तोमर, कृष्ण कुमार, डॉ विनय कुमार सिंह, नरेश कुमार, डॉ. हरीश कसाना, शशि कपूर एवं श्याम प्रकाश सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।