See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-01-16 08:47:28

रेलिंग से टक्कर के बाद पुल से नीचे गिरे बाइक सवार, दोनों की मौत

रेलिंग से टक्कर होने के बाद वह पुल से नीचे गिर गए और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

बुलंदशहर। खुर्जा देहात थाना क्षेत्र के अगवाल पुल पर बुधवार दोपहर को अनियंत्रित बाइक पुल से नीचे गिर गई। इसमें बाइक सवार चाचा-भतीजे की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने परिजनों को हादसे की जानकारी दे दी है। देहात थाना प्रभारी मोहम्मद असलम ने बताया कि परिवार से मिली जानकारी के अनुसार बुलंदशहर के टाडा मोहल्ला निवासी जान मोहम्मद (35) अपने चाचा सलीम (70) निवासी फैसलाबाद के साथ बाइक से खुर्जा जा रहे थे। जब वह एनएच०- 34 पर अगवाल पुल पर पहुंचे तो तभी अज्ञात कारणों से उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और पुल के किनारे लगी रेलिंग से टकरा गई। रेलिंग से टक्कर होने के बाद वह पुल से नीचे गिर गए और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।