See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-01-16 07:52:25

मंधाना ने अपने एकदिवसीय करियर का 10वां शतक जड़ा

आयरलैंड के खिलाफ तीसरे एकदिवसीय मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने अंतरराष्ट्रीय एकदिवसीय करियर का 10वां शतक जड़ा।

राजकोट । भारतीय महिला टीम की कप्तान स्मृति मंधाना ने बुधवार को आयरलैंड के खिलाफ तीसरे एकदिवसीय मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने अंतरराष्ट्रीय एकदिवसीय करियर का 10वां शतक जड़ा। आज यहां आयरलैंड की महिला टीम के खिलाफ मंधाना ने मात्र 70 गेंदों में अपना 10वां एकदिवसीय शतक पूरा किया। यह किसी भी भारतीय महिला खिलाड़ी के द्वारा लगाया गया अब तक का सबसे तेज शतक है। मंधाना ने सात एकदिवसीय मुकाबलों में दो शतक और तीन अर्धशतक लगाये है। मंधाना ने आज 80 गेंदों में 12 चौके और सात छक्के लगाते हुए (135) रनों की शतकीय पारी खेली। 27वें ओवर में उन्हें ऑर्ला प्रेंडरगस्ट ने आउट किया। मंधाना ने प्रतिका रावल के साथ पहले विकेट के लिए रिकार्ड 233 रनों की साझेदारी की।