See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-01-15 09:43:21

मकर सक्रांति पर लखावटी पुलिस चौकी पर खिचड़ी का वितरण किया

लखावटी नगर के आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में मकर सक्रांति का पर्व परंपरागत रूप से मनाया गया।

औरंगाबाद लखावटी नगर के आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में मकर सक्रांति का पर्व परंपरागत रूप से मनाया गया। इस मौके पर अनेक संगठनों व समाजसेवी द्वारा प्रसाद के रूप में खिचड़ी का  वितरण किया गया। वही गरीब लोगों को कंबल भी बांटे गए । इस मौके पर श्रद्धालुओं ने दान पुण्य किया। मकर सक्रांति के पावन अवसर पर प्रातः से ही धूप खिली थी। जिसने त्यौहार को और खुशगवार बना दिया। वहीं थाना औरंगाबाद क्षेत्र के लखावटी चौकी इंचार्ज उप निरीक्षक महिपाल सिंह  सहित अन्य लोगों ने प्रसाद के रूप में  लखावटी चौकी पर खिचड़ी वितरण किया। इस से पूर्व थाना प्रभारी नितीश भारद्वाज और चौकी इंचार्ज लखावटी महिपाल सिंह ने सपत्नीक परिवार के साथ मिलकर विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर प्रसाद के रूप में खिचड़ी का वितरण किया इस दौरान चौकी क्षेत्र से गुजरने वाले राहगीरों और पुलिस के स्टाफ ने खिचड़ी प्रसाद ग्रहण कर देश के कल्याण की कामना की इस दौरान एसएसआई मुनेंद्र शर्मा, औरंगाबाद चौकी इंचार्ज नीटू कुमार, उप निरीक्षक स्वदेश कुमार, समेत समस्त थाना स्टाफ और कस्बे के गणमान्य लोग उपस्थित रहे