See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-01-15 09:42:33

जाति, धर्म, संप्रदाय से ऊपर उठकर समरसता की खिचड़ी को प्रेम पूर्वक सामुहिक रूप से खाकर मनाया गया मकर संक्रांति का पर्व

मकर संक्रांति का पर्व खिचड़ी के सामूहिक वितरण के साथ मनाया गया।

बुलंदशहर में हजरतपुर स्थित, छत्रपति शिवाजी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज शिवाजी नगर बुलंदशहर में  मकर संक्रांति का पर्व खिचड़ी के सामूहिक वितरण के साथ मनाया गया।  इस कार्यक्रम के अध्यक्ष विद्यालय के प्रधानाचार्य रमेश सिंह एवं मुख्य वक्ता पवन कुमार राणा रहे। कार्यक्रम में पवन राणा ने बताया कि मकर संक्रांति केवल हिंदुओं का पर्व नहीं है यह सभी धर्म में विभिन्न नाम से मनाया जाता है आज के दिन सूर्य मकर रेखा से कर्क रेखा की ओर प्रवेश करता है। धार्मिक तथा भौगोलिक दोनों ही रूप से मकर संक्रांति का बहुत महत्व है, कुंभ के मेले का आयोजन भी मकर संक्रांति से ही प्रारंभ होता है।  प्रधानाचार्य रमेश सिंह ने भैया बहनों को बताया कि मकर संक्रांति की खिचड़ी हम सभी में अनेकता में एकता व धर्म, जाति, पंथ से ऊपर उठकर भारतीयता की ओर  ले जाने का कार्य करती है यह जो खिचड़ी हम सभी मिलकर साथ में खा रहे हैं यह सामाजिक कुरीतियों को भी नष्ट कर देगी तथा हमें एक सच्चा नागरिक बनने की ओर प्रेरित करेगी। विद्यालय में उपस्थित सभी भैया बहनों को यह खिचड़ी प्रेम पूर्वक आचार्यों के साथ मिलकर खाई इसमें सुबीन गुप्ता तथा ललित को शर्मा का विशेष योगदान रहा।