See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-01-15 09:24:23

मकर संक्रांति के पावन पर्व पिलखुवा में जगह जगह खिचड़ी वितरण, भन्डारे का आयोजन

नगर में मकर संक्रांति के पावन पर्व पर धूमधाम से मनाया गया।

हापुड़। पिलखुवा मकर संक्रांति के पावन पर्व पर बाबा जानकी नाथ चेरिटेबल ट्रस्ट छिपीवाड़ा, पिलखुवा द्वारा परतापुर रोड पर  प्रहलाद नगर स्थित मंदिर पर 2 कुंटल खिचड़ी के प्रसाद का वितरण कराया गया एवं गरीब कन्याओं को गरम मोज़े बाटे गये। इस संस्था का मुख्य उदेश्य गरीब कन्याओ का विवाह कराना एवं गरीब कन्याओ को शिक्षा प्राप्त कराना है। इस पावन अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष हिमांशु राणा,  अमित सिरोही, तारा चंद रुहेला , धर्मवीर लाला, पुनीत मित्तल, सीमा मित्तल, आरती, नरेश, विनोद तोमर, गौरव रुहेला, पलक्षा रुहेला, मनोज तोमर, प्रदीप कुमार, सुखवीर सिंह फौजी आदि लोग उपस्थित रहे।पिलखुवा ( गजेन्द्र राठी) नगर में मकर संक्रांति  के पावन पर्व पर धूमधाम से मनाया गया। जगह-जगह भंडारे का आयोजन हुआ जिसमें खिचड़ी पकौड़ी का वितरण किया गया। वहीं गत वर्षों की भांति इस बार भी  किन्नरों ने अपने किन्नर गुरु शोभा बुआ की बैंड बाजों के साथ रेलवे रोड से शोभा यात्रा निकाली जिसमें नगर के की बैंड बाजों को शामिल किया गया शोभा यात्रा रेलवे रोड से शुरू हो कर मंडी तिराहा, जवाहर बाजार,मेन तिराहा, गांधी बाजार से निकली जो कि शिवाजी नगर में संपन्न हुई। शोभा यात्रा में दूर दराज से किन्नर शामिल हुए।  चंडी रोड स्थित पर मनीष किराना स्टोर खिचड़ी वितरित की गई जिसमें ललित गर्ग, मनीष सिंघल,रवीष सिंघल, पीयूष गर्ग, प्रभात,के एल एन बिजनेस एक्सपर्ट द्वारा  नगर  पालिका पिलखुवा और चंडी मंदिर पर भंडारा कर लोगो की सेवा की जिसमे गुरमीत चौधरी, वंश प्रताप सिंह, अमरजीत चौधरी, विशाल रावत, अजय रावत, अभिषेक सिंह, मनी शर्मा, सनी पंडित, कपिल तोमर, निक्की यादव, मनीष सैनी, दीपांशु वशिष्ट, धनञ्जय तोमर ने मिलकर भंडारे की सारी व्यवस्था देखी रेलवे रोड पर।   पिलखुवा मे  मकरसंक्रांति  के तोहार पर अग्रवाल मोबाईल  रेलवे रोड पिलखुवा पर प्रसाद बाटते हुए प्रसाद को लोगों ने लेकर खाया जिस विनोद अग्रवाल,धनेश किताब वाले सचिन निशु बिट्टू शर्मा माधव अर्जुन आशु संजय टी वी रामगोपाल, रामकुमार गजेंद्र राठी  आदि उपस्थित रहे विनोद अग्रवाल,गोलू, रामकुमार पूर्व सभासद आदि ने खिचड़ी वितरित की।