See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-01-15 09:17:02

सर्वधर्म समभाव में ,बसता है आनंद,अमरीका के मंच से,कहें विवेकानंद-डॉ अनिल बाजपेई

जायंट्स ग्रुप ऑफ के तत्वावधान में रेलवे रोड स्थित सिटी प्लाजा में स्वामी विवेकानंद जयंती धूमधाम से मनाई गई।

हापुड़ । जायंट्स ग्रुप ऑफ  के  तत्वावधान में रेलवे रोड स्थित सिटी प्लाजा में स्वामी विवेकानंद जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम का संचालन डा अनिल बाजपेई ने किया एवं अध्यक्षता योगेश गर्ग ने की। डा अनिल बाजपेई ने कविता के माध्यम से कहा कि सर्वधर्म समभाव में ,बसता है आनंद! अमरीका के मंच से,कहें विवेकानंद!! अन्य रचना में बाजपेई ने कहा ,"वसुधा एक कुटुंब है,यही गीत अरु छंद! शब्दमालिका में सजे, संत विवेकानंद। योगेश गर्ग ने कहा ," अपने भाषण से ,छुआ जिन्होंने अर्श! वही विवेकानंद जी ,सबके हैं आदर्श!! पवन सक्सेना ने कहा," स्वामीजी का विश्व में व्यक्तित्व बहुत विराट, दुनिया में उन्नत किया, मां भारती का ललाट!! राजेश  शर्मा ने कहा,स्वामी जी इन हवाओं में हैं,इन फिजाओं में हैं। संजय गोयल ने कहा ,"स्वामी जी का चिंतन,मनन,और दर्शन,हम सभी भारतीयों का कर रहा मार्गदर्शन" डा आराधना बाजपेई ने कहा " फूलों में जैसे बसे,गंध और मकरंद, यों सबके दिल में रचे,बसे विवेकानंद!!अनुज गोयल ने कहा जब तक चांद सितारे हैं,जब तक बहारें हैं! स्वामी जी दिलोंमें रहेंगे। अनुराग गर्ग ने कहा  कि स्वामी जी के प्रति हम सभी का अटूट प्यार है,उनके लिए ये जां भी निसार है।