See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-01-15 09:15:43

कांग्रेसी कार्यकर्ता मईनुद्दीन इदरीसी का सड़क दुर्घटना में हुई मौत

मोइनुद्दीन इदरीसी के पार्थिव शरीर पर पार्टी का झंडा रख उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई देकर अपनी-अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।

हापुड़। मंगलवार को कांग्रेस जनों ने कांग्रेसी कार्यकर्ता मोइनुद्दीन इदरीसी के निधन पर अपना गहन दुख व्यक्त किया है और उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक गोयल, पूर्व विधायक गजराज सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष सैयद अयाजुद्दीन आदि ने कांग्रेसी कार्यकर्ता मोइनुद्दीन इदरीसी के पार्थिव शरीर पर पार्टी का झंडा रख उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई देकर अपनी-अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने बताया है कि सोमवार को मोइनुद्दीन इदरीसी जी का हापुड़ में एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। अस्पताल पहुंचने पर उन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिवार का रो रो कर बुरा हाल है। उन्होंने बताया है कि मोइनुद्दीन इदरीसी कांग्रेस में विभिन्न पदों पर रहे हैं और वर्तमान में शहर कांग्रेस कमेटी में सचिव के पद पर कार्यरत थे। एवं पार्टी में सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में समय-समय पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराते रहे हैं। उनके आकस्मिक निधन से पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई है। पूर्व विधायक गजराज सिंह ने कहा है कि मोइनुद्दीन इदरीसी बहुत ही सरल स्वभाव के व्यक्ति थे। जैसे ही उन्हें उनके निधन की सूचना मिली, वे मंगलवार को उनके आवास विकास कॉलोनी बुलंदशहर रोड स्थित निवास पर पहुंचे और अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा है कि दुख की इस घड़ी में कांग्रेस का हर कार्य कर्ता उनके परिवार के साथ खड़ा है और अपनी गहन संवेदना व्यक्त करता है। मंगलवार को ईदगाह स्थित कब्रिस्तान में उनका दफीना किया गया। इस दौरान वरिष्ठ वरिष्ठ कांग्रेसी/पीसीसी सदस्य अरविंद शर्मा, राकेश त्यागी, राम प्रसाद जाटव, अंकित शर्मा, अमित सैनी, गौरव गर्ग, विक्की शर्मा, खालिद खान, फिरोज कुरैशी, सचिन कुमार, निसार पठान, एजाज अहमद, सहित कई कांग्रेस जन मौजूद रहे.!