See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2024-11-22 12:13:26

आरोपी नही हुए गिरफ्तार, अनिश्चिकालीन धरना पर लेखपाल

बीते दिनों अहमदगढ़ क्षेत्र में शासन की जन सुनवाई की शिकायत की जांच के दौरान राजस्व टीम के साथ ग्रामीणों की मारपीट कर दी थी

शिकारपुर। बीते दिनों अहमदगढ़ क्षेत्र में शासन की जन सुनवाई की शिकायत की जांच के दौरान राजस्व टीम के साथ ग्रामीणों की मारपीट कर दी थी। ग्रामीणों द्वारा हुई मारपीट में कानूनगो लेखपाल संघ के एक लेखपाल को काफी चोटें गई है। मारपीट के तीन दिन बीत जाने बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने के विरोध में लेखपाल संघ धरने पर बैठा गया। लेखपाल संघ ने बताया आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने तक अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।  शिकारपुर तहसील के गांव अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के गांव अकरावास कनैनी में सोमवार को जन सुनवाई की शिकायत की जांच करने गई थी। जन सुनवाई की जांच के दौरान ग्रामीणों ने लेखपाल सहित कानूनगो के साथ मारपीट कर दी। मारपीट में लेखपाल और कानून को काफी चोट आई। जिनके के लिए प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिकारपुर में भर्ती कराया था। मामले में पीड़ित लेखपाल सचिन गर्ग की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। चार दिन बीत जाने के बाबजूद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नही होने पर लेखपाल संघ में रोष है। गुरुवार को लेखपाल संघ के पदाधिकारियों ने तहसील प्रांगण में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। लेखपाल संघ तहसील अध्यक्ष हरीश कुमार ने बताया है कि आरोपित गिरफ्तार नहीं होने तक लेखपाल संघ धरना जारी रहेगा। आगे लेखपाल द्वारा संगठन की बैठक में निर्णय लिया है कि यदि आरोपी जल्दी गिरफ्तार नहीं हुए तो पूरे जिले के लेखपाल हड़ताल करेंगे। इस मौक पर अनूप शर्मा हर्षित माथुर, मुकेश शर्मा, अजय मलिक, दयाशंकर, नीरज कुमार, नरेश कुमार सचिन कुमार गर्ग ईश्वर सिंह अनिल कुमार लवकेश अभिषेक शर्मा अकलीम खान धर्मवीर सिंह जितेंद्र कुमार खगेश कुमार आदि मौजूद रहे। अहमदगढ़ थाना प्रभारी हेम सिंह सैनी ने बताया है कि राजस्व टीम के साथ मारपीट के आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं। जल्दी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। उधर, शिकारपुर एसडीएम दीपक कुमार पाल ने बताया है कि राजस्व टीम के साथ हुई मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस को जल्दी आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं।