See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-01-14 09:29:19

भाजपा नें शाहदरा जिले में किया राजस्थानी सम्मेलन का आयोजन : श्रीराम अटल

राजस्थान के प्रतिष्ठित व्यापारी, समाजसेवी और प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।

नई दिल्ली । भाजपा राजस्थान प्रकोष्ठ शाहदरा जिला द्वारा जिला कार्यालय में राजस्थानी सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें राजस्थान के प्रतिष्ठित व्यापारी, समाजसेवी और प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता सम्मिलित हुए। कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू, सर्व प्रकोष्ठ प्रभारी अशोक ठाकुर, ज़िला अध्यक्ष संजय गोयल, ज़िला महामंत्री दीपक गाबा, गांधी नगर प्रत्याशी अरविन्दर सिंह लवली, कृष्णा नगर प्रत्याशी डॉ अनिल गोयल, विश्वास नगर के प्रत्याशी ओमप्रकाश शर्मा, प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सीए श्रीराम अटल, पार्षद प्रिया कम्बोज, रमेश गर्ग शामिल हुए। राजस्थान प्रकोष्ठ शाहदरा ज़िला के संयोजक सज्जन शर्मा, सह-संयोजक विनोद बलदेवा, गोपाल बिहानी, ललित मेहता, पवन गिरिया मीडिया संयोजक महेश कोठारी सहित टीम के सदस्यों ने मिलकर पहली बार ज़िला कार्यालय में राजस्थानियों का कार्यक्रम आयोजित किया जो कि अद्भुत और शानदार रहा। कार्यक्रम में राधा कृष्ण करनानी, सीए अरुण चाण्डक, रमेश शर्मा, नागरमल सुराना, मंगलराज पुरोहित, ताराचंद तायल, विमल मुँधड़ा सज्जन सिंह चौहान, शिव रतन तापड़िया, भेरोंसिंह, द्वारका प्रसाद भैया, बृजरतन मुँधड़ा, चाँदरतन सोमानी सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही।