See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-01-14 08:42:36

सपा ही प्रदेश के युवाओ का बेहतर भविष्य तय करेगी: हिमांशु राणा

संगठन को मजबूत करने के लिए सभी कार्यकर्ता समाजवादी विचारधारा को जनजन तक पहुँचाने का कार्य करेंगे।

हापुड़। पिलखुवा समाजवादी पार्टी के युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा पिलखुवा निवासी हिमांशु राणा को संगठन का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। जिसके बाद कार्यकर्ताओं ने सोमवार को नगर पालिका कॉम्प्लेक्स में शीर्ष नेताओं के फैसले का स्वागत करते हुए नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष का फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया है। नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष हिमांशु राणा ने प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि हम सबको एक साथ मिलकर चलना है। और 2027 के चुनाव में हमे एक जुट होकर प्रदेश में सपा सरकार सरकार बनानी है। संगठन को मजबूत करने के लिए सभी कार्यकर्ता समाजवादी विचारधारा को जनजन तक पहुँचाने का कार्य करेंगे। आज बेरोजगारी, महंगाई इतनी बढ़ गई है कि लोग परेशान है। आगामी विधान सभा चुनाव में सपा ही प्रदेश के युवा का बेहतर भविष्य तय करेगी। इसके लिए पार्टी जमीनी स्तर से कार्य कर रही है और आगे भी प्रदेश व देश हित के कार्य करती रहेगी। स्वागत करने वालों में अरुण तोमर, अमित सिरोही, धर्मवीर लाला, लोकेश कुमार, गफ्फार, पवन कश्यप, नरेश कर्दम, गगन शर्मा, वंश तोमर, पंकज शर्मा, पीयूष रुहेला आदि अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।