See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-01-14 08:03:43

आजाद पब्लिक स्कूल बुलंदशहर में लोहड़ी और मकर संक्रांति का पर्व हर्षोल्लासपूर्ण आयोजन के साथ मनाया गया।

लोहड़ी और मकर संक्रांति का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

बुलंदशहर । में आज़ाद पब्लिक स्कूल] बुलंदशहर में आज लोहड़ी और मकर संक्रांति का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय प्रांगण में छात्रों] शिक्षकों ने मिलकर इन सांस्कृतिक पर्वों का आनंद उठाया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के चेयरमैन श्री वासिक आजाद] प्रबंधक श्री शारिक आजाद] प्रधानाचार्या श्रीमती शिल्पी सिंह द्वारा पारंपरिक लोहड़ी की मंगल अग्नी जलाई  और मक्के के दाने] रेबरी] मूंगफली आदि अग्नि में डालकर पूजन किया। लोहड़ी की आग के चारों ओर बच्चों ने भांगड़ा और गिद्दा नृत्य प्रस्तुत किया] जिसने माहौल को जीवंत कर दिया। मकर संक्रांति के अवसर पर पतंगबाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया] जिसमें बच्चों ने रंग&बिरंगी पतंगें उड़ाकर आसमान को रंगीन कर दिया। विद्यालय ने इस अवसर पर बच्चों को सूर्य उपासना] दान और प्रकृति के महत्व की सीख भी दी। विद्यालय के चेयरमैन श्री वासिक आजाद] प्रबंधक श्री शारिक आजाद] प्रधानाचार्या श्रीमती शिल्पी सिंह ने अपने संदेश में कहा कि ऐसे त्योहार न केवल हमारे सांस्कृतिक मूल्यों को सहेजने का कार्य करते हैं] बल्कि बच्चों को एकता और सौहार्द का पाठ भी पढ़ाते हैं। विद्यालय परिवार ने इस आयोजन को सभी के लिए यादगार बना दिया।