See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-01-14 08:01:49

एसडीएम कार्यालय पर भारतीय किसान यूनियन द्वारा कृषि कानून की प्रतिया जलाकर विरोध प्रदर्शन किया

शिकारपुर तहसील में एसडीएम कार्यालय पर भारतीय किसान यूनियन द्वारा कृषि कानून की प्रतिया जलाकर विरोध प्रदर्शन किया गया

शिकारपुर : संयुक्त किसान मोर्चा व भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय आव्हान पर जिला बुलन्दशहर की समस्त तहसीलों पर कृषि कानून की प्रति जलाई गई शिकारपुर तहसील में एसडीएम कार्यालय पर भारतीय किसान यूनियन द्वारा कृषि कानून की प्रतिया जलाकर विरोध प्रदर्शन किया गया भारत सरकार द्वारा पूर्व में किसानों को कृषि कानून निरस्त करने को झूठा आश्वासन देकर किसानों के साथ खिलवाड़ किया है भारत सरकार कृषि कानूनों को जल्द से जल्द निरस्त कर किसानों के हित में कार्य करें इस मौके पर लीलू प्रधान, कुलदीप चौधरी जलालपुर करीरा वाले, सत्ते प्रधान, कुलदीप, अंकित, रवि, गजेन्द्र फौजी, सचिन, रामराज, सहित काफी किसान मौजूद रहे ।