See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-01-13 13:36:13

सोमवार सुबह हापुड़ में खेतों में अज्ञात शव मिलने से सनसनी।

मृतक की पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन उसकी उम्र लगभग 55 वर्ष आंकी जा रही है।

सोमवार सुबह हापुड़ जिले के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव अल्लीपुर , उपेड़ा NH 9 मार्ग के पास खेतों में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सुबह खेतों की ओर जा रहे ग्रामीणों ने शव देखा, जिसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।


पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और साक्ष्य जुटाए। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन उसकी उम्र लगभग 55 वर्ष आंकी जा रही है। शव के सिर पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे किसी अप्रिय घटना की आशंका व्यक्त की जा रही है।थाना बाबूगढ़ के प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है और मृतक की पहचान स्थापित करने के प्रयास जारी हैं। पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में भी सूचना दी है ताकि मृतक की पहचान में मदद मिल सके। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।