See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-01-13 10:13:38

माल्यार्थ फाउंडेशन द्वारा माल्यार्थ युवा समग्र संगोष्ठी एवं सेवा साधना सम्मान समारोह का आरएसडी अकैडमी में किया आयोजन

स्वामी विवेकानंद जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर अनेक स्थानों पर अनेक प्रकार के कार्यक्रम होते आ रहे जिसमें अनेक संस्थाएं एवं कॉलेज पर चढ़कर प्रतिभाग कर रहे।

बुलंदशहर  स्वामी विवेकानंद जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर अनेक स्थानों पर अनेक प्रकार के कार्यक्रम होते आ रहे जिसमें अनेक संस्थाएं एवं कॉलेज पर चढ़कर प्रतिभाग कर रहे। ऐसे में माल्यार्थ फाउंडेशन भी पीछे नहीं है जिसने आरएसडी एकेडमी मुरादाबाद में कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉक्टर जयपाल सिंह वयस्त सदस्य विधान परिषद रहे जिन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिन्होंने भारत के विकास में युवाओं की भूमिका पर अपने विचार रखें। और बताया कि युवा अनेक क्षेत्रों में अपनी कुशलता को दिखाते हुए करियर को बना सकते हैं और देश की सेवा कर सकते है। अपनी प्रतिभा को उभारे और देश को महान बनाने में अपना योगदान करें। कार्यक्रम में मालायार्थ फाउंडेशन द्वारा अनेक कवि, साहित्यकार, मॉडल एक्टर, मीडियाकर्मी को अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए स्मृति चिन्ह एवं पटका पहनाकर किया सम्मानित। देश के दूरदराज राज्यों एवं जनपदों से कार्यक्रम में पधारे। जिसमें अनेक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम में किया प्रतिभाग, संस्था द्वारा विजेताओं को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर किया पुरस्कृत।कार्यक्रम में की अध्यक्षता आचार्य देवेंद्र देव वरिष्ठ कवि एवं साहित्यकार मुख्य संरक्षक एवं संचालन कोमल वत्स प्रदेश संयोजिका हरियाणा द्वारा गया।कार्यक्रम में मुख्य वक्ता बाबा संजीव आकांक्षी राष्ट्रीय महामंत्री, विशिष्ट अतिथि डॉक्टर रंजन बीशद क्षेत्रीय आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी, एवं डॉक्टर विनोद कुमार चैयरमेन आरएसडी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन, सपना शमी, सपना शमी मॉडल, एक्टर, मिस बरेली, मेजर डॉक्टर मीनू मेहरोत्रा मनोवैज्ञानिक, विशाखा अग्रवाल शिक्षा एवं महिला सशक्तिकरण, डॉक्टर दिशा भटनागर शास्त्रीय संगीत, अंशिका बिश्नोई खेल, कशिश चौहान योग एवं समाज सेवा, वंशिका बिश्नोई खेल, डॉक्टर वैशाली वर्मा ने साहित्य के क्षेत्र में देश का किया नाम रोशन। जिसमें शुभंकर सिंह जिला संयोजक, शुभम कश्यप जिला सहसंयोजक, जितेंद्र वर्मा निश्चल संस्थापक , अंकित श्रीवास्तव राष्ट्रीय महासचिव, लक्ष्मण सिंह पवार राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष द्वारा विशेष योगदान रहा।