See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-01-13 10:08:17

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विवेकानंद यूथ अवार्ड से आर्यन गौड को किया सम्मानित।

डिबाई तहसील क्षेत्र के गाँव कर्णवास निवासी आर्यन गौड़ गंगा की स्वच्छता बनाये रखने में वर्ष 2018 से दे रहे हैं योगदान।

बुलंदशहर : राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर लखनऊ के लोकभवन में मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी द्वारा गंगा वारियर्स के संस्थापक आर्यन गौड़ को सम्मानित किया गया। बुलंदशहर को पहली बार यह अवार्ड मिला है। डिबाई तहसील क्षेत्र के गाँव कर्णवास निवासी आर्यन गौड़ गंगा की स्वच्छता बनाये रखने में वर्ष 2018 से योगदान दे रहे हैं। उन्होंने समाज के उस क्षेत्र को चुना, जिससे लोग दूर भागते हैं। उन्होंने अपनी संस्था गंगा वारियर्स के साथ गंगा की स्वच्छता को बनाए रखने का कार्य किया है। इनके कार्यों के लिए पूर्व में भी जल शक्ति मंत्रालय से वाटर हीरो अवार्ड मिला है। आर्यन गौड़ ने बताया कि उनकी संस्था में सभी युवा शिक्षित हैं। कई युवा तो सरकारी जॉब करते हैं। सभी का उद्देश्य जिले से बहने वाली गंगा को स्वच्छ बनाये रखना है। वर्ष 2018 से सभी मिलकर अहार, अनूपशहर, कर्णवास, राजघाट, नरौरा और रामघाट में समय समय पर स्वच्छता व जागरूकता अभियान चलाते हैं। उन्होंने कहा यह सम्मान बुलंदशहर के सभी स्वच्छता प्रेमियों का है, जो किसी भी तरह अपनी नदी, तालाब को साफ बनाने में जुटे हैं। पुरुस्कार स्वरूप 50 हजार रुपये की धनराशि, प्रमाण पत्र, स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा और अंगवस्त्र प्रदान कर मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया इसके अलावा इनके निवास स्थान के आस पास की सड़क का नामकरण भी इनके नाम पर होगा। इस मौके पर नमामि गंगे के प्रदेश संयोजक चंद्रप्रकाश चौहान, भाजपा नेता कुश शर्मा, गंगा वारियर्स के सरंक्षक भारत भूषण भारद्वाज, आदित्य गौड़, उपाध्यक्ष अरविंद सिंह, भूपेंद्र सिंह सहित तमाम लोगों ने बधाई दी है।