See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-01-13 09:58:35

शातिर गौकश बदमाश के साथ थाना कोतवाली नगर पुलिस की हुई मुठभेड़, जवाबी कार्यवाही में 10,000/- रूपये का पुरस्कार घोषित बदमाश घायलावस्था में गिरफ्तार

एक बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गया जिसे गिरफ्तार किया गया व दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल की ओर भागने में सफल रहा।

बुलन्दशहर । अवगत कराना है कि आज दिनांक 11/12.01.2025 की रात्रि को थाना कोतवाली नगर पुलिस एक अभिसूचना के आधार पर खालसा तिराहे पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चैकिंग कर रही थी तभी एक बाइक पर 02 संदिग्ध व्यक्ति आते हुए दिखाई दिये जिनको रूकने का इशारा किया गया तो नही रुके बल्की बाइक को तेजी से मोड़कर बदनौरा पुल की तफर भागने का प्रयास करने लगे। जिसपर बदमाशो की बाइक ज्ञानलोक कॉलोनी के पास अनियन्त्रित होकर फिसल गयी। बदमाशों द्वारा अपने आपको पुलिस से घिरता देख पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गयी, पुलिस टीम द्वारा की गयी आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गया जिसे गिरफ्तार किया गया व दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल की ओर भागने में सफल रहा। जिसकी कांबिंग कर गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं। गिरफ्तार/घायल बदमाश की पहचान शानू उर्फ नन्हे पुत्र महबूब निवासी ग्राम उझाती थाना सैदनगली जनपद अमरोहा के रुप में हुई हैं। जिसको उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाश के कब्जे से अवैध असलहा, कारतूस व बाइक बरामद हुई है। उल्लेखनीय है कि बदमाश शातिर किस्म का अपराधी हैं। अभियुक्त शानू उर्फ नन्हे थाना कोतवाली नगर पर पंजीकृत मुअसं 1143/24 धारा 109(1) बीएनएस व 3/25/27 आयुध अधि0 में वांछित चल रहा था। जिसकी गिरफ्तारी पर 10,000/- रूपये का पुरस्कार घोषित किया गया था अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु निरंतर प्रयास किये जा रहे थे।  गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-1. शानू उर्फ नन्हे पुत्र महबूब निवासी ग्राम उझाती थाना सैदनगली जनपद अमरोहा। बरामदगी- 1-01 स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (UP13 BV 5150)  2-01 तमंचा 315 बोर मय 01 जिन्दा, 01 खोखा कारतूस।