See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-01-13 09:56:11

02 शातिर चोर गिरफ्तार, कब्जे चोरी किया गया ऑटो, अवैध असलहा बरामद।

मुअसं 25/25 धारा 109/317(2) बीएनएस व 3/4/25 शस्त्र अधि0 पंजीकृत कर अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा हैं।

बुलन्दशहर।  जनपद में अपराधों पर अंकुश लगाये जाने हेतु अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 12-01-2025 को थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा पुलिस मुठभेड़ के उपरांत दो शातिर चोरो को चोरी किये गये ऑटो व अवैध असलहा सहित गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना कोतवाली देहात पर मुअसं 25/25 धारा 109/317(2) बीएनएस व 3/4/25 शस्त्र अधि0 पंजीकृत कर अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता-1- मोनू पुत्र श्याम सिंह निवासी मंजूरगढ़ी थाना क्वार्सी जनपद अलीगढ़। 2-जितेन्द्र जोशी पुत्र राजू मौहल्ला मेम्बराज मिश्रा जी वाली गली थाना जहांगीराबाद जनपद बुलन्दशहर। बरामदगी का विवरण-1-01 ऑटो रिक्सा न0 UP-14DT-5063 (चोरी का) 2-01 तमंचा 315 बोर मय 01 खोखा कारतूस 3-01 अवैध चाकू गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा दिनांक 10.01.2025 की रात्रि में अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर लाल कुआ से भूड़ चौराहा जाने के लिए ऑटो बुक किया था। जब ऑटो चालक थाना सिकन्द्राबाद क्षेत्रान्तर्गत गुलावठी अंडरपास के पास ग्राम चिरौली से पहले शौच करने के लिए रुका तभी अभियुक्तगण ऑटो लेकर भाग गये। उक्त घटना के सम्बन्ध मे थाना सिकन्द्राबाद पर मुअसं- 30/25 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत है। गिरफ्तार अभियुक्त मोनू का आपराधिक इतिहास:- 1.मुअसं- 30/25 धारा 303(2) बीएनएस थाना सिकन्द्राबाद जनपद बुलन्दशहर। 2.मुअसं- 25/25 धारा 109/317(2) बीएनएस व 3/4/25 शस्त्र अधि0 थाना कोतवाली देहात जनपद बुलन्दशहर। गिरफ्तार अभियुक्त जितेन्द्र का आपराधिक इतिहास:- 1.मुअसं- 30/25 धारा 303(2) बीएनएस थाना सिकन्द्राबाद जनपद बुलन्दशहर। 2.मुअसं- 25/25 धारा 109/317(2) बीएनएस व 3/4/25 शस्त्र अधि0 थाना कोतवाली देहात जनपद बुलन्दशहर। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम- 1-श्री शैलेन्द्र प्रताप सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली देहात। 2-उ0नि0 वरुण शर्मा, उ0नि0 विजेन्द्र मलिक, उ0नि0 प्रदीप कुमार, उ0नि0 चन्द्रहास 3-है0का0 नितिन राणा, का0 शिवम तोमर