See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-01-13 09:43:58

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष दावेदारों के लखनऊ में हुए इंटरव्यू

लोकसभा चुनाव के बाद से खाली चल रहे कांग्रेस जिलाध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया आखिरी चरण में है

बुलंदशहर । लोकसभा चुनाव के बाद से खाली चल रहे कांग्रेस जिलाध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया आखिरी चरण में है । जिले में शक्ति प्रदर्शन के बाद रविवार को लखनऊ में कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय पर संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत जिलाध्यक्ष और शहर अध्यक्ष दावेदारों के साक्षात्कार हुए और जिले के वरिष्ठ नेताओं से चर्चा की गई।। कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडे, राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल और प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने दावेदारों से वार्ता की। कांग्रेस के वरिष्ठ स्थानीय नेताओं से भी संगठन को लेकर राय ली गई है । जिले के दावेदारों से वार्ता के बाद अब जल्द ही जिलाध्यक्षों की घोषणा हो सकती है । जिलाध्यक्ष पद के लिए रविवार को लखनऊ में पूर्व विधायक प्रत्याशी, युवा प्रदेश उपाध्यक्ष जियाउर्रहमान, मुनीर अकबर, सुभाष शर्मा, साजिद चौधरी, डॉ इरफान, अम्बरीष वर्मा, दानिश कुरैशी और शहर अध्यक्ष के लिए पौरुष शर्मा, कैफ़ी फैसल, मनीष चतुर्वेदी का साक्षात्कार हुआ । इनमें जिले पर जियाउर्रहमान और सुभाष शर्मा के बीच मजबूत दावेदारी है । जिले से लखनऊ बैठक में शामिल होने वालों में सुभाष गांधी, नरेंद्र त्यागी, पूर्व विधायक प्रत्याशी, युवा प्रदेश उपाध्यक्ष जियाउर्रहमान, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी शिवराम बाल्मिकी, मुनीर अकबर, युवा जिलाध्यक्ष इसराइल गहलोत, संजय शर्मा, सुभाष शर्मा, साजिद चौधरी, डॉ इरफान, अम्बरीष वर्मा, दानिश कुरैशी, पौरुष शर्मा, कैफ़ी फैसल, मनीष चतुर्वेदी, महिपाल सैनी, नरेश भारद्वाज आदि मौजूद रहे ।