See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-01-13 09:28:49

भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने एनएच-34 पर फ्लाईओवर निर्माण की मांग को लेकर सासंद को ज्ञापन प्रतिलिपि सौंपी

बुलंदशहर नगर के भूड़ चौराहे से अडोली तिराहा तक एनएच-34 पर स्थित खतरनाक कट पर तुरंत फ्लाईओवर का निर्माण कराया जाए

 बुलंदशहर । भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने एनएच-34 पर बढ़ती दुर्घटनाओं और खराब यातायात व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को संबोधित ज्ञापन की प्रतिलिपि सांसद डॉक्टर भोला सिंह को सौंपी ज्ञापन में मांग की गई कि बुलंदशहर नगर के भूड़ चौराहे से अडोली तिराहा तक एनएच-34 पर स्थित खतरनाक कट पर तुरंत फ्लाईओवर का निर्माण कराया जाए और इस पर से प्रतिदिन हजारों वाहन नरोरा, डिबाई, पहासू, शिकारपुर, अनूपशहर, आहार, जहांगीराबाद, सयाना, औरंगाबाद जैसे कस्बो से होते हुए बुलंदशहर भूड चौराहे से एन एच 34 से पंजाब, दिल्ली, नोएडा, और गाजियाबाद की ओर आवागमन करते हैं। जिला अध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने बताया कि इस कट पर तेज रफ्तार वाहनों के चलते पहले भी कई भयावह दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें जान-माल की भारी हानि हुई है। पिछले वर्ष एक बस और ट्रक की टक्कर में कई लोगों की जान चली गई थी और कई गंभीर रूप से घायल हो गए थे। खराब यातायात व्यवस्था के कारण यहां सुबह और शाम भारी जाम लगता है, जिससे स्थानीय निवासियों, स्कूली बच्चों, कार्यालय जाने वालों और व्यापारियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। क्षेत्र में लगातार दुर्घटनाओं की संभावना बनी रहती है। जैसे जयपुर जैसी किसी बड़ी दुर्घटना की संभावना यहां पर हर समय बनी रहती है भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने मांग की है कि यहां फ्लाईओवर का निर्माण कर दुर्घटनाओं की संभावनाओं को कम किया जाए और यातायात को सुचारु बनाया जाए। यह न केवल स्थानीय निवासियों के लिए सुरक्षा प्रदान करेगा, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए राहतकारी साबित होगा। इस ज्ञापन की प्रतिलिपि देने में युगल गोस्वामी, सुंदर सिंह रमन शर्मा, तुषार अग्रवाल, आदि मौजूद रहे।