See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-01-13 09:12:37

महाकुंभ के कोषाध्यक्ष बनने पर के के शर्मा ने व्यापारियों को कुंभ आने का दिया न्यौता

केके शर्मा ने गाजियाबाद के समक्ष व्यापारियों एवं राष्ट्रीय परमल की समस्त टीम को महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशनंद गिरी जी महाराज द्वारा हस्तलिखित पत्र द्वारा आने का न्यौता दिया।

गाजियाबाद। राष्ट्रीय व्यापार मंडल के कार्यवाहक अध्यक्ष के के शर्मा को महाकुंभ में अहम जिम्मेदारी मिलने पर उनके राष्ट्रीय व्यापार मंडल के गाजियाबाद जिला कार्यालय पर पहुंचने पर शानदार स्वागत अभिनंदन किया गया केके शर्मा ने गाजियाबाद के समक्ष व्यापारियों एवं राष्ट्रीय परमल की समस्त टीम को महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशनंद गिरी जी महाराज द्वारा हस्तलिखित पत्र द्वारा आने का न्यौता दिया। राष्ट्रीय व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के प्रभारी विवेक त्यागी के नेतृत्व में जिलाध्यक्ष बालकिशन गुप्ता, राष्ट्रीय सचिव प्रदीप चौधरी, अनुशासन समिति अध्यक्ष विनीत शर्मा, सलाहकार समिति सदस्य रितेश शर्मा, प्रदेश महामंत्री सौरभ यादव, मंडल अध्यक्ष अजय सिंघल, अशोक भारतीय, आशु शर्मा, समीर शर्मा , संदीप त्यागी रसम, परमानंद सिंघल, अनिल जुल्का, प्रवीण बत्रा, नीता भार्गव, काजल छिब्बर, ज्योति तोमर, उपेन्द्र शिसोदिया, विनीत शर्मा, नीरज त्यागी आदि ने निमंत्रण पत्र को स्वीकार कर आने का आश्वासन दिया। इस दौरान राष्ट्रीय सचिव प्रदीप चौधरी ने बताया कि गाजियाबाद के राजेंद्र नगर साहिबाबाद क्षेत्र निवासी केके शर्मा को इस बार होने वाले महाकुंभ में बड़ी जिम्मेदारी मिली है उन्हें निरंजनी अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशनंदगिरी ने मुख्य शिविर संस्थापक तथा कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है बीते कुछ दिन पहले ही आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशनंद गिरी महाराज राजेंद्र नगर निवास पर उनके परिवार व क्षेत्रवासियों को आशीर्वाद देने पहुंचे थे। इस दौरान राष्ट्रीय व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष बालकिशन गुप्ता के नेतृत्व में व्यापार मंडल की टीम ने भी उनका भव्य स्वागत किया था। इसी से ये कयास लगाए जा रहे थे कि केके शर्मा को इस बार महाकुंभ में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है हालांकि इसकी अनौपचारिक घोषणा उसी दिन उनके निवास भ्रमण पर ही हो गई थी। बताते चलें कि केके शर्मा राष्ट्रीय स्तर पर एक वरिष्ठ व्यापारी नेता हैं राष्ट्रीय व्यापार मंडल के कार्यवाहक अध्यक्ष हैं तथा समाज सेवी कार्यों में उनका बड़ा योगदान रहता है वह निरंजनी अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरी के बेहद करीबियों में से हैं इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने से राष्ट्रीय व्यापार मंडल, क्षेत्रवासियों और उनके परिवार में खुशी का माहौल है। जिलाध्यक्ष बालकिशन गुप्ता ने बताया कि के के शर्मा को अहम जिम्मेदारी तय होने से अब निश्चित रूप से गाजियाबाद क्षेत्र की भागीदारी महाकुंभ में रहने ठहरने स्नान करने में पारदर्शिता व आसानी के साथ होगी।