See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-01-13 09:09:43

युवा सम्मान रत्न से दिल्ली में सम्मानित हुए एकलव्य सिंह सहारा

उत्तर प्रदेश के युवाओं की आवाज को राष्ट्रीय स्तर पर बुलंद करने के विषय में राजनीति की पाठशाला संस्था द्वारा युवा सम्मान रत्न के साथ सम्मानित किया गया।

हापुड़। भाकियू युवा प्रदेश उपाध्यक्ष पश्चिमी उत्तर प्रदेश के एकलव्य सिंह सहारा को दिल्ली स्थित कंस्टीट्यूशन क्लब ऑफ़ इंडिया ने स्वामी विवेकानन्द एवं भारतीय दर्शन कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश के युवाओं की आवाज को राष्ट्रीय स्तर पर बुलंद करने के विषय में राजनीति की पाठशाला संस्था द्वारा युवा सम्मान रत्न के साथ सम्मानित किया गया। तो वहीं आयोजित कार्यक्रम में एकलव्य सहारा ने स्वामी विवेकानंद के उद्घोषित नारे के साथ कहा कि उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक आप अपने लक्ष्य को प्राप्त नहीं कर लेते क्योंकि युवाओं को राजनीति या किसी भी तरह के आंदोलन में शामिल होने से पहले उसकी पूरी जानकारी लेनी चाहिए समझना चाहिए और तब तक लड़ना चाहिए जब तक वह लक्ष्य हासिल न कर लें। इस  कार्यक्रम में आयोजक  अजय पांडे, राष्ट्रीय अध्यक्ष नंदनी वर्मा, राष्ट्रीय कवि शैलजा जी, एडवोकेट राजेंद्र सिंह, दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अनिल गुप्ता, रमेश पहलवान, सेवानिवृत्त आईपीएस अजय कुमार, होली चाइल्ड स्कूल फरीदाबाद के सीओ पंचम भाटिया, शगुन चौधरी, गोलू बिगास आदि मौजूद रहे।