See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-01-13 09:08:45

जनचौपाल का आयोजन: कानून और शांति व्यवस्था पर जोर

आगामी त्योहारों और शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से थाना प्रभारी बाबूगढ़ और हाफिजपुर द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में जनचौपाल का आयोजन किया गया।

हापुड़  जनपद हापुड़ में आगामी त्योहारों और शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से थाना प्रभारी बाबूगढ़ और हाफिजपुर द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में जनचौपाल का आयोजन किया गया। इस जनचौपाल का मुख्य उद्देश्य जनता के साथ संवाद स्थापित कर उन्हें कानून और सुरक्षा व्यवस्था का भरोसा दिलाना था।  जनचौपाल के दौरान थाना प्रभारियों ने क्षेत्रवासियों से शांति और आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की। उन्होंने बताया कि पुलिस प्रशासन त्योहारों के दौरान कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए पूरी तरह सतर्क है। आमजन को सोशल मीडिया के जिम्मेदार उपयोग के लिए जागरूक किया गया और कहा गया कि किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक पोस्ट या टिप्पणी से बचें।  थाना प्रभारियों ने कहा कि सोशल मीडिया का दुरुपयोग न केवल कानूनी कार्यवाही को आमंत्रित करता है, बल्कि इससे सामाजिक माहौल भी खराब हो सकता है। उन्होंने नागरिकों से किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने का अनुरोध किया।  इस मौके पर स्थानीय नागरिकों ने पुलिस की इस पहल की सराहना की और भरोसा जताया कि पुलिस प्रशासन त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था को बनाए रखने में सक्षम है। जनचौपाल ने प्रशासन और जनता के बीच संवाद और विश्वास को मजबूत किया।