See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-01-13 08:19:13

कंबल और गर्म वस्त्र वितरित किये अग्रवाल सेवा संगठन ने

मानव सेवा -माधव सेवा से प्रेसरी होकर 500 गर्म कम्बल, टोपी एवं जुराबों का वितरण किया गया

नई दिल्ली । अग्रवाल सेवा संगठन दिल्ली प्रदेश की और से वैश्य धर्मशाला कृष्णा नगर में मानव सेवा -माधव सेवा से प्रेसरी होकर 500 गर्म कम्बल, टोपी एवं जुराबों का वितरण किया गया एवं सभी के लिए चाय नाश्ते के इंतजाम भी था।जिसमे अतिथि के रूप में पूर्व महापौर श्याम सुन्दर अग्रवाल, निगम पार्षद संदीप कपूर एवं विधायक प्रत्याशी अनिल गोयल शामिल हुए जिनका संगठन के अध्यक्ष योगेंद्र अग्रवाल ने पटका एवं मोतियों की माला पहनाकर स्वागत किया। श्याम सुन्दर अग्रवाल ने कहा मानव कल्याण के लिए जरूरतमंद लोगों की मदद बहुत जरूरी है आज अग्रवाल सेवा संगठन के अध्यक्ष योगेंद्र अग्रवाल द्वारा गर्म कपड़ों के वितरण से सभी जरूरतमंद लोग लाभान्वित हुए दिल्ली में प्रतिवर्ष ठंड के कारण बहुत से लोगों की जान चली जाती है निश्चित ही ऐसे कार्यक्रमों से बहुत से लोगों की जान बचाई जा सकती है आज यहां जिन परिवारों की मदद की गई है उसमें ज्यादातर मोची भाई एवं घरेलू सहायिकाओं के परिवार है जिनकी मासिक आय बहुत कम है ये गर्म कपड़े खरीदने में भी असमर्थ है इसलिए इन जैसे परिवारों की सभी संपन्न लोगों को मदद करनी चाहिए। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संरक्षक निर्मल गुप्ता, सुनील गुप्ता, विकास बंसल गाजियाबाद, आदेश गोयल, मुख्य सलाहकार अनिल मित्तल(सतमोला), शिव कुमार बंसल, विकास बंसल महामंत्री, उज्जवल जैन-कोषाध्यक्ष महिला मोर्चा जिला मंत्री कंचन शर्मा, महिला चेयरपर्सन विजेता सिंघल आदि का भरपूर सहयोग एवं समर्थन प्राप्त हुआ जिससे हम समाज के निम्न वर्ग तक अपनी सेवा पहुचाने में कामयाब रहे।